बजट में हाइब्रिड कार चाहिए तो हो जाइए तैयार,
Maruti और Mahindra ला रहे हैं जबरदस्त धमाका!
11 days ago Written By: अनिकेत प्रजापति
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब एक नई क्रांति आने वाली है। हाइब्रिड कारें अब सिर्फ महंगे सेगमेंट तक सीमित नहीं रहेंगी। Maruti Suzuki और Mahindra & Mahindra ने मिलकर ऐसा प्लान तैयार किया है, जो देश के मिडिल क्लास ग्राहकों का सपना पूरा कर सकता है, बजट में हाइब्रिड SUV! अभी तक Toyota Hyryder, Innova Hycross, Maruti Grand Vitara और Invicto जैसे मॉडल ही हाइब्रिड सेगमेंट में मौजूद हैं, लेकिन इनकी कीमतें जेब पर भारी पड़ती हैं। वहीं अब Tata, Hyundai और Kia भी इस रेस में उतरने की तैयारी में हैं, लेकिन सबकी निगाहें Maruti और Mahindra पर टिकी हैं, जो भारतीय बाजार में गेम-चेंजर बन सकते हैं।
Maruti Fronx Hybrid: सस्ती, स्मार्ट और दमदार SUV Maruti Suzuki जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Fronx (फ्रोंक्स) का हाइब्रिड अवतार पेश करने जा रही है। यह कंपनी का पहला मॉडल होगा, जिसमें इन-हाउस विकसित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम (HEV) लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti का यह नया हाइब्रिड इंजन Toyota के सेटअप की तुलना में ज्यादा किफायती और फ्यूल एफिशिएंट होगा, Fronx Hybrid में कंपनी अपने Z12E 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ेगी, जो लगभग 1.5kWh से 2kWh की बैटरी पैक को पावर देगा। यह इंजन जनरेटर की तरह काम करेगा और फ्रंट व्हील्स को इलेक्ट्रिक मोटर से चलाएगा। खास बात यह है कि 2026 तक इस SUV में ADAS (Autonomous Driving Assistance System) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। यानी आने वाले वक्त में Fronx Hybrid न सिर्फ सस्ती बल्कि टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी सबसे आगे होगी।
Mahindra XUV 3XO Hybrid: देसी दमखम के साथ हाईटेक ट्विस्ट Mahindra & Mahindra भी हाइब्रिड गेम में तेजी से कदम बढ़ा रही है। कंपनी एक साथ दो टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर सिस्टम। रिपोर्ट्स के अनुसार, Mahindra की पहली हाइब्रिड पेशकश XUV 3XO Hybrid हो सकती है, जो 2026 तक भारतीय सड़कों पर उतरने की पूरी तैयारी में है। यह SUV 1.2L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड तकनीक को जोड़ेगी, जिससे न केवल माइलेज बढ़ेगा बल्कि प्रदर्शन भी और स्मूद होगा। Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV रेंज में भी “रेंज एक्सटेंडर” तकनीक को शामिल किया जा सकता है, जिससे बैटरी खत्म होने पर पेट्रोल इंजन अतिरिक्त दूरी तय करने में मदद करेगा।
अब नहीं रहेगा हाइब्रिड कारों का सपना अधूरा Maruti और Mahindra दोनों ही कंपनियों का यह कदम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हो सकता है। कम दाम, शानदार माइलेज और हाई-टेक फीचर्स के साथ ये हाइब्रिड SUVs देश के कार बाजार में क्रांति लाने वाली हैं। आने वाले दो सालों में भारत की सड़कों पर हाइब्रिड कारें आम दृश्य बनने वाली हैं, और इसकी शुरुआत Fronx Hybrid और XUV 3XO Hybrid से होगी।